Jamshedpur : श्री साईंनाथ देवस्थानम घोड़ाबांधा में तीन दिवसीय अनुष्ठान के बाद आज श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा प्रधान एवं उत्तरांग हवन से की गयी. इस दौरान पांच अचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ जल एवं दुध से महापूजा एवं अभिषेक किया गया. अभिषेक के पश्चात पूर्णाहुति के साथ ही त्रिदिवसीय श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. इसके बाद सभी भक्तों ने मिलकर श्री चित्रगुप्त महाराज महारती की. इस दौरान प्रतिमा को आकर्षक वेश भूषा एवं गहनों से सजाया गया. उसके बाद प्रतिमा को आम भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए.
इसे भी पढ़े:जमशेदपुर : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सेमिनार में नियमों में बदलाव की दी गयी जानकारी
सुबह कराया गया प्नतिमा का नगर भ्रमण
इससे पूर्व सुबह श्री श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. नगर भ्रमण में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा मंदिर परिसर में पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोचार के बाद प्राण प्रतिष्ठा की विधि पूरी की गई. कार्यक्रम समाप्ति के बाद उपस्थित भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. डॉ०संजय कुमार, कल्याणी शरण, रुपेश कटरियार सहित कई अन्य मौजूद थे. शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़े:जमशेदपुर : टाटा स्टील से नाराज विधायक सरयू राय ने कंपनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का मुआयना किया