Ashok kumar
Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है. दुष्कर्म, अपहरण, छेड़खानी, दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना की घटनाएं आए दिन किसी-न-किसी थाने में दर्ज हो रही हैं. पुलिस महिला अपराध की घटनाओं को गंभीरता से लेती है और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजती है. बावजूद घटनाओं में कमी नहीं आ रही है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : मानगो में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, घटना के बाद से ही फरार है आरोपी
सिर्फ मार्च की बात करें तो जिले में दुष्कर्म की पांच घटनाएं घटीं. इसी तरह दहेज हत्या की दो घटनाएं, छेड़खानी की 10, दहेज प्रताड़ना की 7, और नाबालिग लड़की के अपरहण की तीन घटनाएं हुईं. इसमें छेड़खानी की घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : गोलमुरी में डरा-धमकाकर देवर ने किया दुष्कर्म
क्या कहते हैं टीएमएच के मनोचिकित्सक डॉ. संजय अग्रवाल
महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर टीएमएच के जाने-माने मनोचिकित्सक डॉ. संजय अग्रवाल ने लगातार न्यूज से बातचीत में बताया कि पश्चिमी सभ्यता की तरफ झुकाव और आधुनिकता की होड़ में बदलते समय में मोरल वैल्यू गिरा है. हम घर में ही महिलाओं को सम्मान नहीं देते हैं. सिनेमाघर टीवी, ओटीपी प्लेटफार्म और वेब सीरीज भी सिर्फ महिला अपराध को ही परोस रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : गोलमुरी में रिश्तेदार पर लगाया घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप
कोई भी रिश्ता अछूता नहीं रह गया
डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि आज कोई भी रिश्ता अछूता नहीं रह गया है. महिला अपराध पर सजा बहुत कम मिलती है. आरोपी प्रभाव और पैसे के बूते आसानी से बच जाते हैं. इसके राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं. लाइफ स्टाइल को मेंटेन करने के लिये भी लोग गलत कार्य कर रहे हैं. ड्रग्स और शराब फैशन बनता जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : गोलमुरी से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण
साकची महिला थाना प्रभारी जेनी सुधा एक्का ने क्या कहा
साकची महिला थाना प्रभारी जेनी सुधा एक्का ने कहा कि आजकल जो भी महिला अपराध से जुड़े मामले आ रहे हैं उसमें महिलाएं भी जिम्मवार होती हैं. पहले भी घटनाएं होती थीं लेकिन महिलाएं जागरूक नहीं थीं. अब महिलाएं खुलकर थाने में शिकायत लेकर पहुंच रही हैं. महिलाएं अपनी समस्या को रखेंगी तभी उनकी समस्याएं कम होंगी. महिलाएं आज भी परिवार को टूटने से बचा रही हैं. अपनी आवाज उठा रही हैं. पुलिस त्वरित कार्रवाई भी करती है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : परसुडीह में प्रेम विवाह के पांच साल बाद पत्नी की हत्या का आरोपी पांच दिन बाद गिरफ्तार