Jamshedpur: जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं नव मनोनीत राज्यसभा सांसद खीरु महतो आज रांची पहुंचे. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर एवं सरायकेला खरसावां जिला कमिटी की ओर से पुराना विधानसभा हॉल में खीरु महतो का जोरदार स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जताई और इसके लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : एनटीटीएफ के 8 विद्यार्थियों का चार कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट
संगठन को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
स्वागत करने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रास सांसद खीरू महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया. वहीं कौशल कुमार को सांसद ने पार्टी संगठन के दिशा निर्देश पर अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तक जदयू की नीति सिद्धांत को पहुंचाने के लिये कहा.
स्वागत के दौरान यह लोग थे मौजूद
प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, चाईबासा जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा, युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव निर्मल सिंह, युवा जदयू के प्रदेश सचिव अजय कुमार, युवा जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी कोल्हान प्रभारी रोशन कुमार शर्मा, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू दुबे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:मौसम जमशेदपुर: गर्मी एवं उमस से दिनभर परेशान रहे लोगों को रात में मिल सकती है राहत