Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा गुरुवार को तिलक पुस्तकालय पहुंचीं. तिलक पुस्तकालय में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 1932 का खतियान कोल्हान स्वीकार नहीं करेगा. सरकार 1932 का खतियान मानेगी या आखरी सर्वे सेटेलमेंट मानेगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पर अपनी स्थिति साफ करें. सांसद ने कहा कि वह कोल्हान की बेटी हैं, कोल्हान की बात करेंगी. अगर मुख्यमंत्री स्थिति स्पष्ट नहीं करते तो कोल्हान में आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी सीएम की होगी.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : पार्षद की पहल पर गोविंदपुर में सड़क की हुई मरम्मत, भरे गए गड्ढे
झारखंड में 150 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा
गीता कोड़ा ने तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसियों के साथ बैठक की. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा हुई. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि उनकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय से बात हुई है. भारत जोड़ो यात्रा से झारखंड नहीं जुड़ा है. इसलिए वह चाहते हैं कि झारखंड में 150 दिन की अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जाए. इस पर मंथन चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : जेल में ही अक्तूबर 2010 में बनी थी उपेंद्र सिंह की हत्या की योजना