Jamshedpur (Sunil Pandey) : राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो की कबड्डी टीम शुक्रवार को रांची रवाना हो गयी. खिलाड़ियों के रवाना होने के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. स्कूल की टीम रांची के खेल गांव स्टेडियम में 20 दिसंबर से होने वाली राज्य स्तरीय अंतर-विद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेकर अपनी दावेदारी पेश करेगी. इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के सभी जिले के सरकारी विद्यालय के बच्चे शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बर्मामाइंस में गोली मारी, टीएमएच में भर्ती
प्रखंड एवं जिलास्तर के खेल में प्राप्त किया प्रथम स्थान
ज्ञात हो कि गुरु नानक उच्च विद्यालय मानगो के बच्चों ने पहले प्रखंड स्तर पर खेल में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया तत्पश्चात अनुमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था. इसके अलावे जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद वे राज्य स्तरीय कबड्डी में शामिल होंगे. सभी कबड्डी खिलाड़ियों को स्कूल परिसर में जर्सी भेंटकर उनकी हौसला अफजाई की गई. इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह, चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, विद्यालय सचिव संतोख सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य हरजिंदर सिंह एवं विद्यालय के खेल शिक्षक सह पलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, रवि सिंह एवं सरबजीत सिंह ने खिलाड़ियों उत्साहवर्धन किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बेरोजगार युवाओं के लिए नियोजन का सुनहरा मौका, 22 को 600 पदों पर भर्ती के लिए होगा साक्षात्कार