Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण से युक्त राष्ट्र सेवा में समर्पित 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा शुक्रवार को विकास तीर्थ यात्रा निकाली गई. विकास तीर्थ यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार के उपलब्धियों को आमजनों के बीच प्रदर्शित किया गया. कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में पहुंचकर सभा मे तब्दील हुई. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के आठ साल जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं। इन आठ वर्षों में मोदी सरकार का सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प दिखाई दिया है उन्होंने कहा कि इस आठ सालों में सरकार ने जन उत्थान के लिए दर्जनों योजनाओं को लागू किया है. मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सबसे बड़ा परिवर्तन लाया. वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले आठ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं.महतो ने कहा कि 2014 से जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है. तबसे मोदी सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य करते हुए विकास की किरण गांव, गरीब परिवार, महिलाओं, मजदूरों तथा किसानों के घर तक पहुंचाते हुए अंत्योदय का सपना साकार किया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जेएनएसी ने दुकानों का किराया बढ़ाया तो भाजपा ने किया विरोध
भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित विकास तीर्थ यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए. कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई. विकास तीर्थ यात्रा में दिनेश शर्मा, काली शर्मा, उमेश पांडेय, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सन्नी संघी, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, गणेश सरदार, सुमीत कुमार, सौरव कुमार, उपेंद्र गिरी, मोंटी अग्रवाल, सुशील शर्मा, अभिषेक डे, अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, जोगिंदर सिंह, विशु सिंह, ओमी सिंह, राज मिश्रा, नीरज राष्ट्रवादी, विशु सिंह एवं मंडल अध्यक्ष उमेश शाव, मनीष पांडे, अनुराग मिश्रा, नवजोत सिंह, कंचन दत्ता, सतेंद्र रजक, राम महानंद, द्विपल विश्वास, सुशील पांडे, राहुल कुमार, इंदरजीत सिंह, विकास सिंह, अंशुल कुमार , दिवाकर सिंह, लखीपदो दास, सचिन बारीक, मगणेश चंद्र भगत, जादोपति गोप, अशोक सिंह, संजय गोराई, मानेश्वर गौड़, सनातन दास, निरंजन रजक, अजीत कुमार महतो, संभल किशोर,राहुल तिवारी, मुकेश सिंह, विकाश सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, धरण सिंह, सोनू श्रीवास्तव, धनराज गुप्ता, राम सिंह, मनोज ओझा, अरविंद सिंह चौहान, सतीश शर्मा समेत अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल थे.