Jamshedpur (Sunil Pandey) : भाजमो बार्मामाइंस मंडल के तत्वावधान में रविवार को आयोजित वृहत जनसंपर्क सह क्षेत्र भ्रमण अभियान के तहत विधायक सरयू राय ने बर्मामाइंस के दुर्गा पूजा मैदान, ईस्टप्लांट बस्ती, शिव मंदिर, भक्ति नगर, लोमटोम बस्ती, बर्मामाइंस बाजार सहित अन्य क्षेत्र का दौरा किया. बस्तियों में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं आम नागरिकों के द्वारा विधायक का स्वागत किया गया. इस दौरान विधायक ने जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही. उन्होंने जनता से किसी भी समस्या के लिए सीधे उनके मोबाइल नंबर पर बात करने को कहा. जन समस्याओं में मुख्य रुप से बिजली, पेयजल, सड़क एवं नाली से जुड़ी समस्याएं थी. जिसे विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर दूर करने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : टाटा स्टील एलडी थ्री जेडीसी ने की घाट व स्वर्णरेखा नदी की सफाई
कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद
भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, महामंत्री बबलू, रमेश कुमार, रवींदर सिंह, कन्हैया दुबे, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, काकुली मुखर्जी, रंजीता राय, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, रचित जायसवाल, राजू यादव, सुमित साव, डी मणि, लक्ष्मी देव, पूर्णिमा दास, सरस्वती देवी, रेशमा पटेल, रिंकु मंडल, एएम महंती, आशा देवी, तुलसी देवी, पानो देवी, दीपिका सरदार, सावित्री देवी, गोल्डी सिंह, भोला रजक, प्रकाश रजक, मुखर्जी दादा, गणेश चंद्रा, रविंद्र ठाकुर, फिरोज शाहिद, लकड़ी अजगर, छोटू जीवन सिंह, नागेंद्र सिंह, रमेश सिंह, कन्हैया दुबे, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रासो, अजय राजा, सुजल, रोहित, दीनू जैन रामधन, सुखविंदर सिंह, मणिलाल, राजेश राम, सुबोध झा, पवन सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : भाजमो मानगो नगर निगम समिति मार्निंग वाकर्स से मिली, पार्क की समस्याओं का किया निरीक्षण