Jamshedpur (Sunil Pandey) : खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश के बाद उपायुक्त विजया जाधव ने जिले के प्रखंडों में स्थित राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदामों का भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी किया है. इसके लिए उपायुक्त ने प्रखंडवार जांच दल का गठन किया है. जांच दल को प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह में गोदाम में भंडारित खाद्य सामग्री का भौतिक सत्यापन करते हुए इसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. समझा जाता है कि हाल के दिनों में खाद्यान्न वितरण में बरती जा रही अनियमितता के अलावे कई पीडीएस दुकानों को मई माह का खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराए जाने के आलोक में लिया गया है. हालांकि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव ने बीते मार्च में ही आदेश जारी किया था. उसी आलोक में जांच दल का गठन किया गया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : 20 दिनों से जलापूर्ति अनियमित, दो किमी दूर से पानी ला रहे छह बस्तियों के लोग
जांच दल में इन्हें किया गया शामिल
बहरागोड़ा प्रखंड गोदाम अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पटमदा, चाकुलिया प्रखंड गोदाम अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चाकुलिया, धालभूमगढ़ प्रखंड गोदाम अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धालभूमगढ़, घाटशिला प्रखंड गोदाम अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी घाटशिला, डूमरिया प्रखंड गोदाम अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डूमरिया, मुसाबनी प्रखंड गोदाम अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुसाबनी, पोटका प्रखंड गोदाम अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पोटका, पटमदा प्रखंड गोदाम अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पटमदा, जमशेदपुर प्रखंड परिसर अंचल अधिकारी एवं पणन् पदाधिकारी जमशेदपुर, बर्मामाइंस गोदाम के लिए अंचल अधिकारी मानगो एवं पणन पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस एवं साकची गोदाम के लिए अंचल अधिकारी मानगो एवं पणन पदाधिकारी मानगो.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जादूमणि बेसरा के निधन पर ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन ने शोक जताया