Jamshedpur: जमशेदपुर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होते ही दिन एवं रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को दिन का तापमान 01 डिग्री सेल्सियस गिरा. जबकि इतना ही रात में गिरने का पूर्वानुमान है. दिन में चली ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. मौसम विभाग के अनुसार कल से दिन के तापमान में बढ़ोतरी एवं रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. यह दौर 13 फरवरी तक रहेगा. उसके बाद रात का तापमान बढ़ेगा.
इसे भी पढ़ें: रेल यात्रियों को राहत : 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में मिलेगा पका हुआ खाना
17 को जमशेदपुर में वर्षा की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में आगामी 16 फरवरी से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा. जिसके कारण एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होगा. 16 को झारखंड के अन्य जिलों वर्षा होगी. जबकि कोल्हान में 17 फरवरी को आंशिक वर्षा का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर: हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ सड़क पर उतरे मुस्लिम संगठन, कर्नाटक के सीएम का पुतला फूंका