Jamshedpur : जमशेदपुर के लोगों को रविवार को दिन भर उमस भरी गर्मी झेलने के बाद शाम में बारिश से राहत मिली. शाम में करीब पौने छह बजे तेज हवा एवं गरज के साथ वर्षा शुरू हो गई. इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिरे. मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति नॉर्थ-साउथ क्षेत्र में एक ट्रफ रन करने के कारण बने सायक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हुआ. हालांकि विभाग ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून के समय से पहले बंगाल की खाड़ी में उसका प्रभाव देखे जाने की संभावना जताई है. उक्त प्री-मानसून का प्रभाव भी जगह-जगह देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: आर्टेक्स आर्ट क्लासेस में समर कैंप की शुरुआत, 18 मई तक चलेगा
झारखंड का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा जमशेदपुर
रविवार को दिन में जमशेदपुर का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. यह तापमान राज्य का दूसरा सबसे अधितकम तापमान था. सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान डालटेनगंज का रिकार्ड किया गया. जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. तीसरे स्थान पर राजधानी रांची रही. जहां का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो, सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. रविवार की शाम हुई वर्षा से जमशेदपुर में रात के तापमान में गिरावट होगी.
इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर : वन विभाग की जमीन अतिक्रमण कर स्क्रैप माफियाओं ने बना डाला स्क्रैप टाल