Jamshedpur (Sunil pandey) : जमशेदपुर प्रखंड के पुड़ीहासा मौजा के जोंड्रेगोड़ा में रविवार को बिदू-चांदान पूजा का आयोजन किया गया. बिदू-चांदान आदिवासियों के बल, बुद्धि एवं विद्या के देवता हैं. उनकी पूजा करके समाज के लोगों ने उनसे सुख, समृद्धि एवं विद्या की कामना की. नायके बाबा कुईलू मार्डी, बास्ता मुर्मू तथा महाराज सोरेन ने विधि विधान से बिदू चांदान की पूजा की. पूजा स्थल पर मुहल्ले के बच्चों के पाठ्य सामग्री के अलावे अस्त्र एवं शस्त्र रखे गए थे. पूजा के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न मौजा के मांझी बाबा, नायके तथा गणमान्य लोगों ने संबोधित किया. सभी ने समाज के युवाओं एवं महिलाओं से संस्कृति को बचाने की अपील की. साथ ही देवी-देवताओं के निर्देशों का अनुशरण करने की अपील की.
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर : मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में संत रविदास जयंती मनाई गई
कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद
राजदोहा के माझी बाबा दुबराज टुडू, तालसा के मांझी बाबा दुर्गा मुर्मू, कीनूडीह के मांझी बाबा रेंटा सोरेन, घसियाडीह के मांझी बाबा अर्जुन सामद, बेड़ाढ़ीपा के मांझी बाबा मिर्जा हांसदा, जोंड्रागोड़ा के मांझी बाबा चंपाई मुर्मू, तिलकागढ़ के रूसिका टुडू, इंद्राबस्ती के राम मुर्मू, बाबूराम सोरेन, पुड़ीहासा तालवास के दसमत हेंब्रम, सुग्गी मुर्मू, रायमत सोरेन (कीनूडीह), डॉ.डीसी मुर्मू (परसुडीह), सावना मार्डी (दिशो गोड़ैत), दशमत हांसदा (जुगसलाई तोरोप परगना), रामराय हेंब्रम समेत अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित