Search

 
 
 

जवान ने सर्विस रिवॉल्‍वर से खुद को मारी गोली, चीखती रही पत्‍नी

 
Jamui : जमुई के टाउन थाना में पदस्थापित एक जवान ने शनिवार को अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुन परिजन भागे-भागे रूम में पहुंचे तो देखा जवान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है. आनन-फानन में परिजन घायल सिपाही को सदर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. मगर रास्‍ते में ही स‍िपाही ने दम तोड़ द‍िया. सिपाही की पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर गांव निवासी कृष्णदेव चौधरी के पुत्र गुंजन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है क‍ि वह घरेलू व‍िवाद से परेशान था. जवान द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए है. गुंजन कुमार टाउन थाने में पदस्थापित था और किराए के मकान पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था. इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर">https://lagatar.in/cricketer-rishabh-pants-surgery-lasted-for-three-hours-will-be-kept-under-observation-for-3-to-4-days/">क्रिकेटर

ऋषभ पंत की तीन घंटे चली सर्जरी, 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जायेगा
जानकारी के अनुसार जवान का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात से नाराज होकर शनिवार को अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली. पत्नी की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुल‍िस को सूचना दी. घटना के बाद से पत्‍नी का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520342&action=edit">फ्लाइट

में मह‍िला पर पेशाब मामला : आरोपी शंकर म‍िश्रा बेंगलुरु से ग‍िरफ्तार   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही