Ranchi : झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. इसी कड़ी में विभिन्न प्रमंडलों में संगठन प्रभारी मनोनीत किए गए हैं. प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि पार्टी को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करें.
इन्हें किया गया मनोनीत
- हाजी हसिब खां : पूर्व उपाध्यक्ष, प्रभारी, दक्षिण छोटनागपुर प्रमंडल
- अशोक चौधरीः पूर्व उपाध्यक्ष, प्रभारी, संथाल परगना प्रमंडल
- शैलेंद्र महतोः पूर्व संयोजक, प्रभारी, पलामू प्रमंडल
- मुन्ना मल्लिकः प्रदेश महासचिव प्रभारी, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
- श्रवण कुमारः प्रदेश महासचिव, प्रभारी, कोल्हान प्रमंडल
इसे भी पढ़ें – झारखंड : सीईओ की पहल पर सोशल मीडिया में छाए रहे बीएलओ