Shruti Singh
Ranchi : बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा गरुड़ ऐप के इस्तेमाल मामले में झारखंड ने देश भर में 13वां स्थान हासिल किया है. झारखंड में 29,464 मतदाताओं ने अपना नाम दर्ज कराया. वहीं उत्तर प्रदेश में 161487 लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर पहला स्थान और महाराष्ट्र में 96866 लोगों ने नाम दर्ज कराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. (पढ़ें, ऐसे कैसे हाईटेक होगी झारखंड पुलिस,केंद्र से मिला मॉर्डनाइजेशन अमाउंट भी खर्च नहीं कर पा रही सरकार)
मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग के लिए आयोग ने लॉन्च किया था गरुड़ ऐप
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग के लिए गरुड़ ऐप लांच किया था. इसकी मदद से बीएलओ किसी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम सुधारने, सूची से नाम हटाने या पते बदल सकते हैं. इस ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य बीएलओ के सभी काम में आने वाली समस्या को भी ठीक करना और कागजी कार्रवाई कम करनाहै. चुनाव के काम तेजी लाना और पारदर्शी लाना भी ऐप लाने का मुख्य उद्देश्य है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड हेल्थ डिपार्टमेंट ने 50 पदों पर निकाली भर्तियां, 15 अप्रैल से पहले करें आवेदन
इन राज्यों में इतने लोगों ने मतदाता सूची में दर्ज कराया नाम
- उत्तरप्रदेश : 161487
- महाराष्ट्र : 96866
- पश्चिम बंगाल : 79501
- बिहार : 77221
- तमिलनाडु : 68036
- मध्यप्रदेश : 64100
- कर्नाटक : 58282
- गुजरात : 51782
- राजस्थान : 51187
- आंध्रप्रदेश : 45951
- ओडिशा : 37606
- तेलांगना : 34867
- झारखंड : 29464
- असम : 28205
- पंजाब : 24535
- छत्तीसगढ़ : 23907
- हरियाणा : 19863
- दिल्ली : 13826