Ranchi : 14 फरवरी से 31 मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए हॉकी इंडिया ने सभी राज्यों से 65 खिलाड़ियों का चयन किया है. इस चयन सूची में हॉकी झारखंड सहित विभिन्न टीमों से खेलते हुए झारखंड के सात खिलाडी भी चयनित हुए हैं. इन सात खिलाड़ियों में सिमडेगा जिला के असीम तिर्की (कोरोमीया महतो टोली),डेनिश केरकेट्टा(नोंगड़ा) ,अल्बर्ट डुंगडुंग(बासेन), सचिन डुंगडुंग (करगागुड़ी) , प्रीतम टोप्पो (कुरडेग खरवा टोली) तथा खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड से बिरसा ओड़िया और आतिश दोदराय हैं. इनमें से चार खिलाड़ी असीम तिर्की, डेनिस केरकेट्टा,अल्बर्ट डुंगडुंग और बिरसा ओड़िया आज सिमडेगा से बंगलौर के लिए रवाना हुए. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष हॉकी झारखंड मनोज कोनबेगी एवं अन्य पदाधिकारियों ने सिमडेगा से शुभकामनाएं देकर बेंगलुरु के लिए रवाना किया.