Jamshedpur (Anand Mishra) : उच्च शिक्षा में हॉट केक माने जाने वाले बीएड में भी अब सीटें खाली रह जा रही हैं. झारखंड में इस बार बीएड में एडमिशन की गति काफी धीमी रही. इसे देखते हुए इस बार चार राउंड तक की काउंसेलिंग की गयी. बावजूद बीएड की सीटें नहीं भरीं. इस वजह से एडमिशन ओपन कर दिया गया है. इस बार पूरे झारखंड में 3382 सीटें खाली रह गयी हैं. इनमें रांची विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय समेत राज्य के अन्य सभी विश्वविद्यालयों के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेज शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : सीनी में है भारतीय रेल का एकलौता वर्कशॉप
प्राइवेट कॉलेजों में अधिक फीस
बताते हैं कि सरकारी कॉलेजों की तुलना में प्राइवेट कॉलेजों में फीस अधिक है. हालांकि विश्वविद्यालयों की ओर से प्राइवेट कॉलेजों के लिए फीस तय की गयी है. बावजूद प्राइवेट कॉलेज विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस के अलावा तरह-तरह के शुल्क वसूलते हैं. इस कारण कुल फीस की रकम अधिक हो जाती है. उदाहरण के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत (सरकारी) कॉलेजों में बीएड की कुल फीस 1 लाख 20 हजार रुपये है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से प्राइवेट कॉलेजों के लिए कुल फीस 1 लाख 40 हजार रुपये तय की गयी है. बावजूद कॉलेजों के द्वारा विभिन्न मद को जोड़ कर विद्यार्थियों से 1 लाख 80 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक फीस वसूली जाती है. यही वजह है कि विद्यार्थी प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन लेना नहीं चाहते और सीटें खाली रह जाती हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के विश्वविद्यालयों में कहीं लाइब्रेरियन नहीं, तो कहीं लाइब्रेरी ही नहीं
बार-बार दी जाती है चेतावनी
कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी सह प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि फीस को लेकर प्राइवेट कॉलेज प्रबंधकों को बार-बार चेतावनी दी जाती है. बावजूद वे इस पर अमल नहीं करते. अधिक फीस होने की वजह से अनेक विद्यार्थी बीएड में एडमिशन नहीं ले पाते हैं. वहीं कॉलेज प्रबंधकों की ओर से तरह-तरह की खर्च का ब्योरा दिया जाता है. ऐसे में कॉलेज प्रबंधक विश्वविद्यालय के फीस संबंधी निर्देश का पालन करें और विद्यार्थियों को एडमिशन लेने का अवसर प्रदान करें.
इसे भी पढ़ें : UPI और Paynow कनेक्टिविटी का शुभारंभ, पीएम मोदी ने कहा, यह भारत-सिंगापुर के संबंधों में नया मील का पत्थर
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में सबसे अधिक सीट खाली
राज्य के विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय में सर्वाधिक सीटें खाली हैं. इस विश्वविद्य़ालय के विभिन्न अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में 921 सीटें खाली हैं. वहीं अधिक रिक्त सीटों की संख्या देखी जाये, तो दूसरे स्थान पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय है, जहां 596 सीटें खाली हैं. इसके बाद रांची विश्वविद्यालय में 578 और कोल्हान विश्वविद्यालय में 390 सीटें रिक्त हैं.
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी
- एआरएस बीएड कॉलेज – 22
- अल-हबीब टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 39
- अल-इकरा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज -57
- बीबीएम बीएड कॉलेज – 34
- भावना चौधरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 40
- बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 36
- बोकारो स्टील सिटी कॉलेज – 6
- दामोदर वैली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज -35
- धनबाद टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 34
- डॉ सीसी महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 29
- डॉ एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 31
- केकेटीसी गोविंदपुर – 39
- कुमार बीएड कॉलेज – 32
- एमपी ट्रेनिंग कॉलेज -45
- परजन्य बीएड कॉलेज– 44
- आरएस टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 46
- आरएसपी कॉलेज – 16
- राजीव गांधी मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 37
- रवि महतो स्मारक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज 34
- एसएसआईएनटी महिला महाविद्यालय – 2
- शमशुल हक मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 36
- स्वामी रामकृष्ण परमहंस टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 60
- स्वामी सहजानंद सरस्वती बीएड कॉलेज – 47
- स्वामी विवेकानंद कॉलेज – 31
- तैयब मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज – 39
- तथागत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज -50
सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी
- एएस बीएड कॉलेज – 5
- चाणक्य टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 17
- देवसंघ इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड एजुकेशनल रिसर्च – 62
- गोड्डा बीएड कॉलेज – 3
- गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 2
- हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज – 14
- जसीडीह बीएड कॉलेज – 24
- केकेएम बीएड कॉलेज – 11
- मधुशालिनी इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग – 15
- मोरीजावाला बीएड कॉलेज – 20
- पाकुड़ बीएड कॉलेज – 26
- राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 21
- साहिबगंज बीएड कॉलेज – 3
- संथाल परगना कॉलेज – 2
- शिवम कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 23
- टॉकीपुर बीएड कॉलेज – 34
रांची यूनिवर्सिटी
- आदित्य प्रकाश जालान टीचर ट्रेनिंग कॉलेज -27
- अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 26
- बेटहेसदा विमेन टीचर ट्रेनिंग (बीएड) कॉलेज – 15
- भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 24
- कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग – 19
- डोरंडा कॉलेज – 15
- फातमा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 28
- गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 2
- गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बरियातू – 3
- डीडी नेशनल बीएड कॉलेज – 19
- जसपुरिया बीएड कॉलेज – 26
- कार्तिक उरांव कॉलेज – 13
- मनराखन महतो बीएड कॉलेज – 29
- मदर जीरामणि टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 27
- मोती राज देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 31
- घोष सनातन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज– 41
- पटेल बीएड कॉलेजव – 14
- आरटीसी बीएड कॉलेज– 7
- रांची कॉलेज– 6
- समर्पण दीप बीएड कॉलेज – 21
- संघमित्रा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 21
- संतोष कॉलेज ऑफ टीचर ट्रेनिंग – 14
- शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 14
- सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन – 20
- शाइन अब्दूर रज्जाक अंसारी इंस्टचूयूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन – 45
- श्रीराम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 11
- जेवियर कॉलेज – 10
- उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज – 24
- उर्सुलिन कॉलेज – 26
कोल्हान यूनिवर्सिटी
- आशु किस्कू मेमोरियल एंड रवि किस्कू टीचर ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट -23
- बहरोगोड़ा कॉलेज – 15
- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 30
- द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन – 9
- इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन – 37
- जामिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स – 13
- जामिनी कांत बीएड कॉलेज – 17
- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज – 7
- करीम सिटी कॉलेज – 33
- मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 21
- महिला कॉलेज – 15
- एमबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन – 59
- रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 46
- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 41
- स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 24
विनोवा भावे यूनिवर्सिटी
- बीएन साहा डीएवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 47
- बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 17
- कैंब्रिज टीचर ट्रेनिंग कॉलेज -15
- चतरा कॉलेज – 6
- दौलत महतो मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग -32
- देव कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 20
- डॉ एस राधाकृष्णन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 33
- जीडी बगरिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 10
- गौतम बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 18
- गिरिडीह कॉलेज – 9
- गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 5
- ग्रेट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 30
- ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 43
- जगन्नाथ जैन कॉलेज – 3
- झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 27
- केएन बक्शी कॉलेज एजुकेशन – 12
- लाला प्रीतम बीएड कॉलेज – 22
- मां विंध्यासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 28
- मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग – 18
- महाऋषि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 23
- नरसिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 17
- रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 28
- रमेश प्रसाद यादव टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 29
- रामशोभा कॉलेज आफ एजुकेशन – 24
- एसपीएम टीचर ट्रेनिंग बीएड कॉलेज – 14
- एसबीएड कॉलेज – 14
- श्री रामा कृष्णा शारदा आश्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज – 9
- कोलंबस कॉलेज – 4
- सुभाष ट्रेनिंग कॉलेज – 6
- स्वामी धर्मबंधु कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 33
नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी
- दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन – 34
- एलाइट पब्लिक बीएड कॉलेज – 8
- जीएलए कॉलेज – 2
- गोपीनाथ सिंह बीएड कॉलेज – 31
- इंदिरा सिंह बीएड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 13
- ज्योति प्रकाश महतो बीएड कॉलेज – 17
- कुमारेश इंटरनेशनल बीएड कॉलेज – 35
- कुंवर पीर्थी नाथ सिंह बीएड कॉलेज – 9
- एचडी पांडे संस्थान टीचर ट्रेनिंग कॉलेज – 42
- पंडित जग नारायण त्रिपाठी बीएड कॉलेज – 22
- आरके व्यवसायिक शिक्षण संस्थान – 37
- सिद्धनाथ बीएड कॉलेज – 30
किस यूनिवर्सिटी में कितनी सीट खाली
- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी : 921
- सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी : 282
- रांची यूनिवर्सिटी : 578
- कोल्हान यूनिवर्सिटी : 390
- विनोबा भावे यूनिवर्सिटी : 596
- नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी : 280
- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी – 11
- जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी – 24
- नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी – 72
- राधा गोविंद यूनिवर्सिटी – 31
- साई नाथ यूनिवर्सिटी – 53
- रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी-85
- वाईबीएन यूनिवर्सिटी – 59