- दस वर्षों में सबसे ठंडा रहा यहां का मौसम
- 2013 के बाद सबसे अधिक बारिश
- सबसे अधिक बारिश वाले जिलों में रांची भी
Ranchi: मौजूदा समय में झारखंड में मॉनसून ने गत जून में कई रिकॉर्ड कायम किये. मॉनसून के अच्छी रहने से जून गत 10 वर्षों में सबसे ठंडा रहा. बारिश पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर रही. वर्ष 2013 के बाद से झारखंड में जून महीने में सबसे ज्यादा बारिश हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार रांची में जून का औसत तापमान 31.4 डिग्री रहा. वहीं पूर्वी सिंहभूम को 33.9 और पलामू में 33.6 रहा. यह दस वर्षों में सबसे कम है. भारी बारिश से जून के दौरान 199.9 की तुलना में पूरे राज्य में 268.6 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य से 34 फीसदी अधिक रही है. इसके साथ ही रांची, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, धनबाद, हजारीबाग और देवघर में 2013 के बाद सबसे अधिक बारिश हुई.
इसे भी पढ़ें-बोकारो : झारखंड ग्रामीण चिकित्सा कल्याण संघ की बैठक, डॉक्टर्स डे की दी शुभकामनाएं
अभी मॉनसून के कमजोर होने से देश के उत्तरी भागों से लेकर झारखंड तक बारिश में कमी से तापमान तेजी से बढ़ रहा है. झारखंड के विभिन्न जिलों में तापमान सामान्य से अधिक हो गयी है. इसके बावजूद जून महींने में मॉनसून की अच्छी बारिश हुई. यहां तक की देश के पश्चिमी और उत्तरी भागों में पंजाब से लेकर झारखंड तक उमस की गर्मी कायम है. मानसून का असर इन दिनों केवल नार्थ-इस्ट राज्यों तक सीमित है. इन इलाकों के साथ बिहार में भी अच्छी बारिश हो रही हैं.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मॉनसून कमजोर है. इसकी प्रक्रिया काफी धीमी हो गयी है. बंगाल की खाड़ी से होकर आने वाली दक्षिण पूर्व हवाओं की गतिविधि रूकी हुई है. पिछले आठ दिनों के दौरान बारिश नहीं होने से अब तीन जिलों में बारिश में कमी हो गयी है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जून माह में प्रवेश के बाद राज्य में दस दिन लगातार बारिश हुई. लेकिन जुलाई में अगले चार दिनों तक मॉनसून की स्थिति को देखते हुए बारिश में कमी आ सकती है.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जून में मानसून ने कई रिकॉर्ड कायम किए है. बहुत अच्छी बारिश हुई है. मॉनसून आन सेट होने के बाद ऐसी स्थिति आती है. बीच-बीच की अवधि में मॉनसून की प्रक्रियाएं कमजोर हो जाती हैं. लेकिन के बाद बंगाल की खाड़ी और आसपास में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र इसे सक्रिय करने में काफी मदद करता है. यह प्रक्रिया मॉनसून सीजन के दौरान क्रमिक रूप से जारी रहता है.
जून 2021 में औसत तापमान सबसे कम
वर्ष रांची जमशेदपुर डालटनगंज
डिग्री डिग्री डिग्री
2011 32.3 34.5 35.7
2012 36.8 38.9 40.9
2013 31.4 35.9 35.9
2014 35.7 37.9 40.0
2015 33.9 36.2 39.0
2016 35.3 35.9 39.3
2017 34.8 36.3 39.1
2018 34.0 36.4 38.6
2019 36.8 38.3 40.6
2020 31.2 34.4 33.2
2021 31.4 33.9 33.6
2013 से झारखंड और चार जिलों में जून की बारिश, मिमी में
वर्ष झारखंड रांची पूर्वी सिंहभूम पलामू धनबाद
2013 181.5 229.6 229.5 83.2 167.0
2014 139.7 109.1 231.5 56.2 113.2
2015 182.3 166.6 173.0 73.2 159.4
2016 118.8 81.0 179.2 61.3 147.7
2017 116.0 103.7 131.4 39.1 123.3
2018 128.0 103.7 173.5 78.9 186.7
2019 89.0 106.7 134.3 77.0 108.5
2020 207.9 211.4 265.5 301.7 198.8
2021 268.8 250.3 276.7 271.5 446.8
इसे भी पढ़ें-कुशेश्वरस्थान के जदयू विधायक शशिभूषण हजारी का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक