Ranchi : झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी (रेरा) ने बिल्डर्स की मनमानी पर लगाम लगाने और विभिन्न जिलों के बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए जनवरी में कुल 32 प्रोजेक्ट के आवेदन को खारिज कर दिया है. बताया जाता है कि रेरा के तहत प्रोजेक्ट में अनियमितता बरतने के कारण और जरूरी दस्तावेज को नहीं सौंपने के कारण इन प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से रोक दिया गया है. उनके आवेदन को ही खारिज कर दिया गया है.
सख्ती से करवाई करेगा झारखंड रेरा – रेरा सचिव
रेरा सचिव आरके चौधरी ने इन सभी प्रोजेक्ट के आवेदन रद्द करने पर कहा कि बिल्डरों द्वारा प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेज तक नहीं सौंपा गये. इसलिए इन प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है. झारखंड रेरा आगे भी बिल्डरों पर पूरी सख्ती से करवाई करेगा.
इन जिलों के प्रोजेक्ट हुए है रद्द
रद्द किये गये प्रोजेक्ट में हजारीबाग, धनबाद, रांची, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर व बोकारो जिले के विभिन्न प्रोजेक्ट शामिल हैं. सबसे अधिक रांची जिले के 10 प्रोजेक्ट रद्द किये गये हैं.
झारखण्ड रेरा द्वारा इस साल इन प्रोजेक्ट्स को किया गया है रिजेक्ट
प्रोजेक्ट का नाम स्थान
1) पीएम रेसिडेंसी हजारीबाग
2) जेड स्क्वायर धनबाद
3) शेल्टर मॉल रांची
4) भागवती होम्स सरायकेला-खरसावां
5) सिटी मॉल रांची
6) कुशल में वाटिका रांची
7) भागवती इलैगंस रांची
8) त्रिवेणी एग्जॉकटिका धनबाद
9) नवाब रेसिडेंसी रांची
10) दामोदर जमशेदपुर
11) स्वर्णरेखा गार्डन रांची
12) शांति एनक्लेव रांची
13) अवीके रेसिडेंसी हजारीबाग
14) महावीर ट्रेड सेंटर सरायकेला खरसावां
15) ललिता अम्बाराम बोकारो
16) रोशन एन्क्लेव फेज दो धनबाद
17) भवानी प्लाजा अपार्टमेंट धनबाद
18) साई श्रद्धा एन्क्लेव धनबाद
19)रागिनी एन्क्लेव धनबाद
20) एकजी मॉल जमशेदपुर
21) स्नेहलता अपार्टमेंट रांची
22)कृष्णा टावर बोकारो
23) शैल चंद्रा हज़ारीबाग़
24) रामनारायण विलेज हज़ारीबाग
25) ग्रीन हेरिटेज रांची
26) शाकम्बरी टावर्स रांची
27) आनंद विहार बोकारो
28) शताब्दी एन्क्लेव धनबाद
29) मोहन पैलेस सरायकेला-खरसावां
30) बनमाली गार्डन जमशेदपुर
31) समवृद्धि धनबाद
32) शक्ति टावर धनबाद
इसे भी पढ़ें – आरपीएन सिंह हुए भाजपाई, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान की मौजूदगी में ली सदस्यता