Dhanbad : भारतीय कुराश महासंघ की अगुवाई में जम्मू कश्मीर कुराश संघ द्वारा जम्मू इंडोर स्टेडियम में सीनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप का शानदार आयोजन 24 से 27 दिसंबर तक जम्मू में किया गया.
यह जानकारी देते हुए झारखंड कुराश संघ के महासचिव पप्पू कुमार ने बताया कि पूरे देश से चयनित लगभग 400 खिलाड़ी, 55 कोच, 26 मैनेजर एवं 33 निर्णायक सम्मिलित हुए. झारखंड राज्य के लिए 50 किग्रा भार वर्ग में बिक्रम कुमार रजक एवं +87 किग्रा भार वर्ग में मुस्कान झा ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया.
यह भी पढ़ें : धनबाद : छह खिलाडियों को मिला खेलो इंडिया यूथ गेम्स का टिकट
Subscribe
Login
0 Comments