Ranchi : गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में सोमवार को झारखंड दल को दो पदक मिले. राणा प्रताप सिंह ने 200 मीटर ब्रेथ स्ट्रोक में रजत पदक और सपना को 100 मी हर्डल्स में कांस्य पदक जीता. झारखंड के एथलेटिक्स, महिला हॉकी, तैराकी, रॉल बॉल, तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस उपलब्धि पर सीएम हेमंत सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव समेत झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
महिला हॉकी – झारखंड महिला टीम ने अपने लीग मैच में गोवा को 4-0 से पराजित किया. (अलबेला रानी टोप्पो,अल्का डुंगडुंग के 1- 1,निशा मिंज 2 गोल)
एथलेटिक्स – सुप्रिति कच्छप 10000 मीटर फाइनल में 6वें एवम बसंती कुमारी 9 वें स्थान पर रहीं.
रॉल बॉल- झारखंड पुरुष टीम अपने पहले लीग मैच में केरल को 5-4 से पराजित किया.
(श्रीकांत साहू -2, सुब्रत गोराई- 1,मुकेश मुखी-1, दिव्यम मंडल -1 गोल)
रॉल बॉल- झारखंड महिला टीम ने गोवा को 8- 3 से पराजित किया. (लबली कुमारी-3, उजमा खानाम -2, ईशा सोनकर -2, रायमुनी जमुदा -1 गोल)
तीरंदाजी– इंडियन राउंड पुरुष तीरंदाजी, अन्तिम 32 में पहुंचे, चितरंजन टुडू, योगेंद्र हेस्सा, गुणा राम पूर्ति.
इंडियन राउंड महिला तीरंदाजी- अन्तिम 32 में पहुंची, वर्षा खलखो, आरती कुमारी, चांद मुनी, कुंकल. पदक के लिए कल से होगा मुकाबला.