Ranchi : राज्य के कुल 9 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जाएगी. खान एवं भूतत्व विभाग झारखंड ने खनिजों की नीलामी में भाग लेने हेतु विभिन्न समाचार पत्रों एवं एमएसटीसी के पोर्टल के साथ विभागीय पोर्टल पर टेंडर निकाली है. यह प्रक्रिया केंद्रीय खान मंत्रालय से अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रूल्स, 2015 यथा संशोधित 2021 तथा मिनरल (ऑक्शन) रूल्स 2015 यथा संशोधित 2021 के तहत की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- पलामू : खाप कटैया पैक्स अध्यक्ष के लिए धनंजय कुमार सिंह ने किया नामांकन, कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी हुआ नॉमिनेशन
इन खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी
- रेवा रातू ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक, पलामू
- चीरोपाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, लोहरदगा एवं गुमला
- चूरी लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक, रांची
- लोधापाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, गुमला
- हरिहरपुर लेम बीचा लाइम स्टोन खनिज ब्लॉक -1, रामगढ़
- हरिहरपुर लेम बीचा इंस्टॉल खनिज ब्लॉक -2, रामगढ़
- मेरालगड़ा लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम
- घाटकुरी लौह अयस्क ब्लॉक -1, पश्चिमी सिंहभूम.
- घाटकुरी लौह अयस्क खनिज, ब्लॉक – 2, पश्चिमी सिंहभूम.
इसे भी पढ़ें- RRB-NTPC: छात्रों ने 28 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया
Subscribe
Login
0 Comments