Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जमशेदपुर प्रखंड समिति ने शुक्रवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र सह झामुमो नेता स्व. दुर्गा सोरेन की 53वीं जयंती खासमहल कुंडू भवन में मनाई. समारोह में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बहादुर किस्कू ने स्व. दुर्गा सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी बताया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : रूंगटा माइंस के वाइस प्रेसिडेंट की पुत्री संजना मल्लिक का मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अपने जीवन काल में झामुमो संगठन को मजबूत करने में काफी अहम भूमिका निभाई थी. वे झारखंडियों को हर स्तर से सहयोग करते थे.
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत किसी भी पंचायत में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की मूर्ति स्थापित की जाएगी. मौके पर मोहमद समद अंसारी, नीता सरकार, द्रौपदी मुंडा, निजाम खान, अली अख्तर, प्रबीर ढली, राजकुमार सिंह, अनिल मुंडा, दीपक पाल, मोहमद अब्दुल, रहीम खान, मुकुल महतो, मैनुल खान, अशोक अग्रवाल, गुड़िया पा, शेरू खान, विष्णु केरकेट्टा, सरस्वती सामंत, राकेश तांती, सुनाराम मुर्मू आदि मौजूद थे.