Ranchi : जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे मुकाबले में झारखंड ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज की. पुरुष वर्ग में झारखंड ने असम को 13 -1 के अंतर से मात दी. वहीं महिला वर्ग में झारखंड ने बंगाल को 4-1 के अंतर से शिकस्त दी. झारखंड के ओर से पुरुष वर्ग में जोलन टोपनो ने पांच गोल दागा. वहीं फगुआ ने तीन गोल किए. महिला वर्ग में पिंकी, रोशनी मुंडू ने गोल कर टीम को जीत दिलाई. बता दें 14 से 21 जुलाई तक दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट ज़ोन जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन वेस्ट बंगाल के कोलकाता में किया जा रहा है. झारखंड ने दोनों वर्गों में पहले मुकाबले में भी जीत दर्ज कि थी.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/sarla.jpg)
Leave a Reply