Kasmar : कसमार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामकुदर में 5 फरवरी को तैलिक कल्याण समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बुधु नायक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में कसमार प्रखंड मध्यवर्ती क्षेत्र कमेटी का गठन किया गया. प्रयाग महतो अध्यक्ष, रोहन साव उपाध्यक्ष, वासुदेव महतो सचिव, पंकज कुमार कोषाध्यक्ष व कमल महतो संरक्षक सदस्य बनाए गए. वहीं समिति के कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार महतो, सुरेश साव, दिनेश महतो, कैलाश महतो, बहादुर महतो, चिंतामणि महतो, प्रवीण कुमार नायक, भजोहरी महतो, भागीरथ महतो व दिलेश्वर महतो बनाए गए. कसमार प्रखंड को समिति तीन क्षेत्रों उत्तरी, दक्षिणी व मध्यवर्ती में बांट कर अलग अलग कमेटी बना रही है. मध्यवर्ती क्षेत्र में जामकुदर, बगदा, बगियारी, मुंगो व पुरनी बगियारी गांव शामिल है. बैठक में समिति के प्रधान महासचिव किसुन नायक, जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद नायक, प्रखंड महामंत्री अनुज कुमार, दक्षिणी क्षेत्र प्रधान महासचिव नंदकिशोर नायक, प्रखंड उपाध्यक्ष बुहारी साव, प्रखंड संरक्षक धीरेंद्रनाथ महतो समेत समिति के दर्जनों सदस्य शामिल हुए.
यह भी पढ़ें : फुसरो : शनिवार को झामुमो उलगुलान मनाएगा स्थापना दिवस