Kharsawan: मानव अधिकार सहायता संघ का स्थापना दिवस गुरुवार को खरसावां के पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कुंवर अनूप सिंहदेव की अध्यक्षता में मनाया गया. कोविड-19 गाइड गाइन का अनुपालन करते हुए केक काटा गया. इस मौके पर संघ के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अनूप सिंहदेव ने राज्य के सभी 24 जिलों में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला.
इसे भी पढ़ें: SCST छात्र- छात्राओं को विभाग देगा एक लाख का स्कॉलरशिप
मानव सेवा परम धर्म है: सिंहदेव
श्री सिंहदेव ने कहा कि मानव सेवा परम धर्म है. झारखंड के 24 जिलों में संघ के सभी पदाधिकारी नियमित रूप से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं. प्रदेश प्रवक्ता संजय सतपति ने कहा कि लोगों की सहायता कर उनके समस्या का समाधान करने, उनके जीवन में मुस्कान लाने तथा लोगों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिये कार्य करने की आवश्यकता है. इस मौके पर संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचारों को रखा.
‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन होगा
कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे छऊ कला केंद्र खरसावां में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से जमशेदपुर अध्यक्ष मोहम्मद कुरेशी, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू, जिला के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंहदेव, प्रदेश सचिव सुमित पटनायक, कोल्हान अध्यक्ष सैयद ताहिर बल्कि, कोल्हान उपाध्यक्ष किशन गोराई, जिला सचिव रंजीत पात्रों, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद दबंग, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष मनमीत सिंहदेव आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: कोरोना जांच दर में कटौती: प्राइवेट लैब से टेस्ट कराने पर अब 400 के बदले देने होंगे 300 रुपये