Kharsawan : चेन्नई में संपन्न हुये पिछले दिनों राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की. इस चैंपियनशिप में जमशेदपुर के अवतार सिंह ने जेवलिन में स्वर्ण व एसके तोमर ने हैमर थ्रो में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता था. दोनों खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिल कर खेल के संबंध में चर्चा की. मौके पर अर्जुन मुंडा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी.
इसे भी पढ़े : धनबाद: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय ने बच्चों को दी नैतिक मूल्यों की शिक्षा
Subscribe
Login
0 Comments