- नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं राज्य परिषद के सदस्य बैठक में होंगे शामिल
Ranchi : झारखंड जदयू के राज्य परिषद की बैठक रविवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किया गया है. बैठक में सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं राज्य परिषद के सदस्य शामिल होंगे. बैठक से पूर्व झारखंड प्रदेश जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अनील कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व घोषित सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित था. जिसके तहत निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने सात सेट में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है. नामांकन पत्र की जांच के बाद रविवार को राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जायेगी.
जनता दल यूनाईटेड के सांगठनिक चुनावों में ये लोग जिला अध्यक्ष निर्वाचित
रांची – हरेकृष्ण महतो
हजारीबाग – प्रभु दयाल कुशवाहा
रामगढ़ – ज्योतिन्द्र प्रसाद साहू
कोडरमा – कृष्णा सिंह घटवार
गिरीडीह – त्रिभुवन दयाल
धनबाद – पिंटू सिंह
बोकारो – प्रदीप महतो
लातेहार – निजामुद्दीन कुरैशी
चतरा – रामाशीष डांगी
पलामू – मनोज दुबे
जमशेदपुर – विश्राम प्रसाद
दुमका – उदय प्रताप सिंह
देवघर – सतीश दास
जामताड़ा – सुनील राय
गोड्डा – चंद्रधर सिंह चुनूँ
साहेबगंज – सुनील सिन्हा
पाक़ुड़ – गौतम मंडल
खूंटी – आशीष सिंह
सरायकेला – कौशलेंद्र कुमार
लोहरदगा – सहदेव खाखा
गढ़वा – माणिक राय
चाईबासा – विश्राम मुण्डा
सिमडेगा – स्थगित
गुमला – स्थगित
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए लैंड पजेशन सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : बादल