Kiriburu (Shailesh Singh) : आजसू से संबद्ध अखिल झारखंड श्रमिक संघ की सारंडा मंडल इकाई के नये अध्यक्ष चुन्नु सिंह और सचिव रितेश दास बनाये गयें. उल्लेखनीय है कि 16 नवम्बर को गुवा में आजसू के केन्द्रीय सचिव शिव प्रताप सिंहदेव, जगन्नाथपुर विधान सभा प्रभारी मंगल सिंह सुरेन, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के कोल्हान प्रभारी सुखराम उर्फ राजू सांडिल, जिलाध्यक्ष मोहन लाल चौबे की मौजूदगी में और आजसू के नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष शन्नी लोहार व सारंडा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष वीरु सोनार की संयुक्त अध्यक्षता में अखिल झारखंड श्रमिक संघ की सारंडा मंडल के अध्यक्ष व सचिव पद का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया.
इसे भी पढ़ें :मझगांव : मुखिया ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
जन व धन संग्रह करने पर किया गया विचार
इसमें चुन्नु सिंह को अध्यक्ष और रितेश दास को सचिव बनाया गया. कार्यक्रम के दौरान आजसू और श्रमिक संघ की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गई और जन व धन संग्रह करने पर विचार किया गया. बैठक में मुख्य रुप से महेन्द्र कुमार नायक, सुजीत दास, संजय तांती, अविनाश तांती, शंकर दास, भरत पूर्ति आदि दर्जनों मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर : झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन ने पदयात्रा निकाल किया विरोध प्रदर्शन