Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत अंतर्गत बहुद्देशीय भवन सह पंचायत कार्यालय दोदारी में रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम के बुद्धिजीवीयों द्वारा गांधी जयंती मनाई गई. इस दौरान महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम के बाद पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल की अध्यक्षता व पंचायत सचिव भोला महतो की मौजूदगी में गांवों की समस्याओं के समाधान व योजनाओं के चयन पर चर्चा की गई.
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर : ठाकुर अनुकूल चंद्र की अवतरण दिवस पर गिधनी स्टेशन पर रूकेगी 8 यात्री ट्रेनें
2 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक चलाया जाएगा योजना बनाओ अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक पंचायत सचिव गंगदा पंचायत के सभी गांवों में योजना बनाओ अभियान चलाकर ग्राम सभा कर योजनाओं का चयन करेंगे. इसके बाद ग्राम सभा से चयनित योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. मौके पर मुखिया सुखराम सांडिल, पंचायत सचिव भोला महतो, उप मुखिया साधो चाम्पिया, पंसस रामेश्वर चाम्पिया, गुलियान चाम्पिया, बिरंची चाम्पिया, रामो सिद्धू , राजू गोप आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़े : सरायकेला : राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर उपायुक्त ने किया माल्यार्पण