Kiriburu (Shailesh Singh) : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर चाईबासा में आयोजित विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड की महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि कोल्हान आयुक्त डॉ. मनोज कुमार शामिल हुईं. अतिथियों ने राष्ट्रीय स्तर की युवा तीरंदाज अंशिका कुमारी सिंह को सम्मानित किया. अंशिका कुमारी सिंह सेल की किरीबुरू प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी की होनहार तीरंदाज है.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला : पद्मश्री छऊ गुरु के निधन पर शोक सभा का आयोजन
36वें राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता में झारखंड का नेतृत्व करते हुए दो रजत पदक जीते
अंशिका ने पिछले दिनों गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले में हरियाणा की संगीता कुमारी से कडे़ संघर्ष में पराजित हुई थी. जिसके बाद उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था. इसके अलावे इसी प्रतियोगिता के टीम रिकर्व प्रतियोगिता में अंशिका कुमारी सिंह, अंकिता भगत, कोमोलिका बारी एवं दीप्ति कुमारी की टीम भी हरियाणा से पराजित हो गई थी. इसमें भी अंशिका को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर : 19 नवंबर को नागरिक समन्वय समिति मनाएगी 7वां स्थापना दिवस
इस कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल
इस प्रतियोगिता में अंशिका ने कुल दो रजत पदक जीते थे. आज के समारोह में अंशिका को झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किये जाने पर किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय, झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह किरीबुरू खदान के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, एकलव्य आर्चरी अकादमी एवं अंशिका के कोच राजेन्द्र गुईया ने झारखंड सरकार, जिला प्रशासन एवं अंशिका को बधाई दिये.