- पलामू के सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में हुई वोटिंग
Kiriburu (Shailesh Singh) : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने 11 सितम्बर को झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र के लिये अपने संभावित प्रत्याशियों के नामों पर सहमति व रायशुमारी का कार्य प्रारम्भ कर दिया है. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी के रुप में पूर्व सांसद गीता कोड़ा, एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति ने दावेदारी पेश की है. इसके लिये बतौर पर्यवेक्षक पलामू के सांसद बीडी राम की देखरेख में नोवामुंडी कल्याण मंडप में बुधवार को विशेष बैठक व गुप्त मतदान कराया गया. इस वोटिंग में जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, निवर्त्तमान जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक एवं प्रभारी, अब तक के सभी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक, सह संयोजक, जिला मोर्चा के लगभग 130 पदाधिकारी शामिल हुये. सभी ने अपने पसंद के अनुसार उक्त तीनों संभावित प्रत्याशियों के नाम लिखकर प्रदेश कार्यालय से आयी मतदान पेटी में डाला. इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद गीता कोड़ा मौजूद नहीं थीं. बताया गया की गीता कोड़ा को हजारीबाग का प्रभारी बनाया गया है. इस कारण वे हजारीबाग गई हैं. आज हुई गुप्त मतदान से संबंधित पूरी रिपोर्ट प्रदेश कमिटी को भेजी जायेगी. इसके आधार पर बाद में केन्द्रीय कमिटी प्रत्याशियों के नाम फाइनल करेगी.
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा : कैरो में डाक सेवाएं आपके द्वार कार्यक्रम
इस दौरान भाजपा की आगे की कार्ययोजना, प्रधानमंत्री से जुड़ी मन की बात कार्यक्रम हर पंचायत के बूथ स्तर पर आयोजित करने, जनसम्पर्क अभियान चलाने आदि पर विशेष चर्चा हुई. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन पूर्ति, गोविन्द पाठक, एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन तुबिड, नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन गोप, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, राजकुमार गुप्ता, वीरेन्द्र मिश्रा, अफताब आलम आदि लगभग 200 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Kiriburu : दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट, बीच-बचाव करने वाला घायल
Leave a Reply