Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा की केन्द्रीय कार्य समिति वर्ष 2024 की लोक सभा चुनाव के मद्देनजर कुछ माह पूर्व से हीं युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है. भाजपा झारखंड में संगठन को मजबूत कर पश्चिम सिंहभूम समेत लोकसभा की तमाम सीटों पर जीत हासिल करने हेतु कार्य प्रारम्भ कर दी है. इसी के तहत पिछले दो दिनों से केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे पश्चिम सिंहभूम के विशेष दौरे पर हैं. वह दौरे के क्रम में भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावे आरएसएस, बीएमएस, महिला मोर्चा, एसटी-एससी मोर्चा, किसान मोर्चा, भाजयुमो आदि भाजपा से संबंधित तमाम मोर्चा व संगठनों के पदाधिकारियों से मिलकर यहां की वास्तविक स्थिति, भाजपा के लिए लोक सभा हेतु बेहतर प्रत्याशी का नाम का चयन आदि का आंकलन कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : ED ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, 51 सांसदों और 71 विधायकों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस, मनीष सिसोदिया का भी नाम
हारे हुए सीटों पर चौंकाने वाले प्रत्याशी उतार सकती है भाजपा
भाजपा पूर्व में कोल्हान में काफी मजबूत स्थिति में थी. लेकिन आपसी गुटबाटी व अंतर्कलह की वजह से संगठन में भारी बिखराव देखने को मिल रहे है. यही वजह है कि पश्चिम सिंहभूम की लोकसभा एवं तमाम विधानसभा की सीट भाजपा के हाथ से चली गई है. पूरे भारत में जिस लोकसभा सीट पर भाजपा की हार हुई है, उन तमाम सीटों पर भाजपा काफी मेहनत कर रही है. ताकि वैसे लगभग 100 सीटों पर पुनः विजय हासिल किया जा सके. ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि हारे हुए कुछ सीटों पर वह चौंकाने वाले प्रत्याशी भी उतार सकती है, जो राजनीति के महान खिलाड़ी व दूसरी पार्टियों के हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने केक काट कर मनाया झारखंड स्थापना दिवस
ऐतिहासिक सेरेंगसिया शहीद स्थल पहुंचे केंद्रीय मंत्री
केन्द्रीय मंत्री डॉ. रावसाहेब पाटिल दानवे आज पश्चिम सिंहभूम का ऐतिहासिक सेरेंगसिया शहीद स्थल भी पहुंचे एवं झारखंड के वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया. उनके साथ भाजपा अनुसूचित जन-जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, जिलाध्यक्ष सतीश पुरी के अलावे जिला भाजपा के तमाम बडे़ पदाधिकारी मौजूद थे. यहां के बाद वह चक्रधरपुर गये. इससे पूर्व केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा कर चुकी हैं. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री पाटिल के दौरे के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी पश्चिम सिंहभूम के दौरे पर आ सकते हैं.