Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु खादान के सीएसआर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सारंडा के करमपदा, नवागांव एंव भनगांव की महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बिरसा स्मारक के पास मंगलवार को धरना दिया. धरना पर बैठी महिलाओं के समर्थन में मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत की मुखिया लिपि मुंडा एंव करमपदा के मुंडा राजेश भी धरना स्थल पर पहुंचे और सर्मथन दिया. धरना दे रही लक्ष्मी कुमारी व अन्य महिलाओं ने लगातार न्यूज से बातचीत में कहा कि सेल की किरीबुरु प्रबंधन हमारे गांवों के स्कूली बच्चों को किरीबुरु-मेघाहातुबुरु स्थिति विभिन्न स्कूलों में लाने ले जाने के लिए सालों से स्कूल बस उपलब्ध कराते आयी है. लेकिन पिछले छः माह से बच्चों के लिये स्कूल बस नहीं भेजा जा रहा है. इससे बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-honor-ceremony-organized-at-madhusudan-mahto-high-school-congratulated-two-alumni-who-succeeded-in-jpsc/">चक्रधरपुर
: मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित, जेपीएससी में सफल हुए दो पूर्व छात्रों का किया अभिनंदन
: झारखंड के युवा कलाकार रंजीत महतो को कला संस्कृति यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित
: मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित, जेपीएससी में सफल हुए दो पूर्व छात्रों का किया अभिनंदन
प्रबंधन दे रहा झुठा आश्वासन
किरीबुरु स्थित स्कूल से करमपदा की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है. इतनी दूरी गांव के बच्चे पैदल तय नहीं कर सकते. जबकि करमपदा से किरीबुरु शहर काफी ऊंचाई पर स्थित है जहाँ जंगल, पहाड़ होते पैदल जाना संभव नहीं है. जंगली जानवरों का भी प्रकोप इस क्षेत्र में ज्यादा है. कई बार प्रबंधन को स्कूल बस देने के लिये कहा गया लेकिन हर बार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है. जबकि करमपदा से लगभग 14 किलोमीटर और आगे का गांव थोलकोबाद आदि के लिये स्कूल बस भेजा जा रहा है लेकिन करमपदा में यह सुविधा नहीं दी जा रहीं है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhands-young-artist-ranjit-mahato-honoured-by-art-culture-university/">चाईबासा: झारखंड के युवा कलाकार रंजीत महतो को कला संस्कृति यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित
Leave a Comment