Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रियंका गांधी आज बांग्लादेश के हिंदुओं-ईसाइयों के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंची, अब भाजपा क्या करेगी...

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन में प्रदर्शन किया. NewDelhi : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज मंगलवार को एक नया बैग लेकर संसद पहुंचीं. बैग में बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े होने की बात लिखी हुई थी. जान लें कि सोमवार को वह जिस बैग के साथ आयी थी, उस पर बड़े अक्षरों में फिलिस्तीन लिखा हुआ था, बैग पर फिलस्तीन के प्रतीक चिन्ह के साथ एक कबूतर भी बना(शांति का प्रतीक) हुआ था. प्रियंका ने कई बार फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में शांति की अपील कर चुकी है. आज वाला बैग कल वाले बैग की तरह का ही था, लेकिन इस बार संदेश बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े होने का था. प्रियंका ने इस बैग के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई. इसके अलावा कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन में प्रदर्शन किया.

फिलिस्तीन वाले बैग को लेकर भाजपा ने साधा था निशाना

प्रियंका गांधी 16 दिसंबर, सोमवार को संसद में फिलिस्तीन लिखा बैग लाने पर भाजपा के निशाने पर आ गयी थी. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा हल्ला बोलते हुए कहा था कि गांधी परिवार के लिए तुष्टिकरण कोई नई बात नहीं है. नेहरू से लेकर प्रियंका गांधी तक,वे हमेशा तुष्टिकरण का बैग लेकर चलते हैं, देशभक्ति का नहीं. यही बैग उनकी हार का कारण है इसके अलावा भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस को नयी मुस्लिम लीग करार दिया था. मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया, उन्हें लगता है कि संसद में फिलिस्तीन के समर्थन में बैग लेकर चलना पितृसत्ता के खिलाफ लड़ाई है, मुसलमानों के प्रति सांप्रदायिक तुष्टिकरण अब पितृसत्ता के खिलाफ रुख के रूप में दिखाया जा रहा है. कोई गलती न करें,कांग्रेस नयी मुस्लिम लीग है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही