Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पांडेयडीह के लोगों ने बिजली टावर लगाने का किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Baghmara: बाघमारा (Baghmara) पांडेयडीह के लोगों ने आज मंगलवार 5 जुलाई को रैयतों की जमींन पर बिजली टावर लगाने का विरोध किया है. लालबंगला पांडेय डीह में रैयतों की जमीन पर टावर लगाने काम चल रहा था. तभी भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और काम रुकवा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग ने जमीन का मुआवजा नहीं दिया है. जब तक मुआवजा की राशि प्राप्त नहीं होती है, काम नहीं होने दिया जाएगा. सहायक कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने कहा कि आठ जून तक समय दिया गया है. सीओ से बातचीत कर मुआवजा दे दिया जाएगा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही