Jaynagar(koderma) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोडरमा ने जयनगर प्रखंड मुख्यालय के मैदान में पार्टी का 98वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व शहीदों के शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम,भाजपा जिला मंत्री प्रकाश रजक, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, अर्जुन यादव, रामेश्वर यादव, पंचायत समिति सदस्य रमेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव आदि ने संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान स्पष्ट रूप से कहता है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भारतीय श्रमजीवी वर्ग की पार्टी है. यह मजदूर, किसान वंचित जनता बुद्धिजीवियों तथा अन्य जो समाजवाद और साम्यवाद प्रतिबद्ध है, उसकी पार्टी है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का लक्ष्य समाजवादी समाज की रचना करना है, जिसमें सभी को सम्मान रूप से अवसर मनुष्य द्वारा मनुष्य के प्रति सभी प्रकार के शोषण का अंत हो.
इसे भी पढ़ें-धनबाद : खनन टास्क फोर्स का कतरास में छापा, अवैध कोयला लदे छह ट्रक जब्त
मौके पर बड़ी संख्या में लोग थे मौजूद
मार्क्सवाद और लेनिनवाद ने वैज्ञानिक समाजवाद का रास्ता दिखाया है. वहीं स्थापना दिवस में एआईवाईवाई के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार रजक, असगर अली फिरोज अंसारी, योगेश प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, ब्रह्मदेव राणा, सुखदेव पांडे, कामेश्वर पंडित, ब्रह्मदेव दास, सिकंदर कुमार, रामकृष्ण शर्मा, दशरथ पासवान, काली सिंह,कालेश्वर पंडित, विनोद पासवान, बजरंगी दास, उदय भारती, रुक्मिणी देवी, फरजाना खातून, पूनम देवी किरण देवी, मंजू देवी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें-चाईबासा में नक्सली साजिश नाकाम, एक IED बरामद