Koderma : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोडरमा समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कोडरमा डीसी आदित्य रंजन ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ ही पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की और अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. (पढ़ें, पटना : राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बृज किशोर दुबे का शव बाथरूम से बरामद, पुलिस जांच में जुटी)
पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया याद
डीसी, एसपी के अलावा गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल और जिला योजना पदाधिकारी खोपलाल राम ने भी भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी. इसके अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, नगर प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, एपीआरओ अविनाश कुमार, पदाधिकारी समेत कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया.
इसे भी पढ़ें : 22 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे अरबाज खान, रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी
राष्ट्रपति ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बता दें कि बिरसा मुंडा की जयंती पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मंगलवार को उनके जन्मस्थल उलिहातु गयीं. राष्ट्रपति ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहें. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की.
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिंगोली से निकली, महाराष्ट्र के वाशिम जायेगी