- राज्य के छह कोयला खदानों में 3100 मिलियन टन कोयला
- छह मिलियन टन है कायनाइट की उपलब्धता
Ranchi : कोयला मंत्रालय एक तरफ झारखंड के छह कोयला खदानों के लिए बोली लगायेगा, वहीं दूसरी तरफ झारखंड सरकार कायनाइट खदान के लिए बोली लगायेगी. दोनों खदानों के नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नीलामी के लिए चिह्नित झारखंड के छह कोयला खदानों में हजारीबाग व लातेहार के दो-दो और दुमका व गोड्डा के एक-एक खदान शामिल हैं. इन खदानों में कुल 3100 मिलियन टन से अधिक कोयले का भंडार है. वहीं बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) के ज्योति पहाड़ी कायनाइट खदान के लिए भी बोली लगायी जाएगी. बता दें कि राज्य में कुल छह मिलियन टन कायनाइट का भंडार है.
इन कोयला खदानों के लिए लगेगी बोली
जिला | कोल ब्लॉक | भंडार (मिलियन टन) |
हजारीबाग | बुंडू | 102 |
हजारीबाग | गावा ईस्ट | 55 |
लातेहार | कइमा | 500 |
लातेहार | केरेडारी बीसी नार्थ | 600 |
गोड्डा | दुलिया | 701 |
दुमका | गोलमापहाड़ी सुलियाबाना | 1200 |
झारखंड में किस खनिज का कितना भंडार
खनिज | भंडार (मिलियन टन) |
कोयला | 80356 |
क्वार्टज | 155 |
फेडलस्फर | 16.57 |
डोलोमाइट | 4.43 |
चाइना क्ले | 198.69 |
ग्रेफाइट | 12.91 |
कायनाइट | 06 |
सोना | 0.34 |
मैगनीज | 13.70 |
फायर क्ले | 66 |
तांबा | 288 |
लाइम स्टोन | 634 |
बॉक्साइट | 146 |
पाइरोक्सनाइट | 80 |
[wpse_comments_template]