Koderma : झुमरीतिलैया में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो पदयात्रा की कोडरमा जिले में सफलतापूर्वक आयोजन करने पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में बरही विधायक उमाशंकर यादव अकेला उपस्थित हुए, जबकि कोडरमा जिला भारत जोड़ो पदयात्रा संयोजक अनिल यादव सहित कई कांग्रसी उपस्थित हुए. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी गत 7 सितंबर से देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज बुलंद करने एवं आर्थिक सामाजिक एकता हेतु कन्याकुमारी से भारत जोड़ो पद यात्रा पर निकल पड़े हैं. देशवासी एवं कांग्रेसी उनके समर्थन में भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें–भले ही पैरों में छाले हैं, लेकिन हम देश जोड़ने निकले हैं. हम नहीं रुकने वाले : राहुल गांधी
कई प्रमुख स्थानों से निकालेगी यात्रा
मंगलवार को हुए बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंड जैसे जयनगर में 15 सितंबर, चंदवारा में 18 सितंबर, डोमचांच में 20 सितंबर, सतगावां में 22 सितंबर, मरकच्चो में 24 सितंबर एवं कोडरमा प्रखंड में 25 सितंबर को जिले के कांग्रेसियो द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित की जाएगी. प्रखंड कार्यक्रम संयोजक के रूप में कोडरमा प्रखंड हेतु वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, जयनगर प्रखंड में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर, डोमचांच प्रखंड में जिला महासचिव संजय सेठ, चंदवारा में महासचिव अज्जू सिंह, मरकच्चो में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम एवं सतगावां में असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान उपस्थित रहेंगे. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष केसरी देवी, जिला सचिव सहूद खान, युवा विधानसभा प्रभारी चांद आलम, मुन्ना ठाकुर,सदानंद पांडेय, शंभू शर्मा, मो. अशरफ, आफताबुल हक, शाहनवाज खान सहित जिले के कांग्रेस जन उपस्थित हुए. धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय ने किया.
इसे भी पढ़ें–चाईबासा : खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, डीएसओ ने सात डीलरों को किया निलंबित