Search

 
 
 

कोडरमा पुलिस ने छापेमारी कर 30 लीटर अवैध महुआ शराब की जब्त

 

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरियाटांड के जंगल में सोमवार को पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान की गयी. इस दौरान लगभग 12 ड्रम अवैध जावा महुआ और लगभग 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया.

जब्त शराब पुलिस ने किया नष्ट

जब्त शराब पुलिस द्वारा नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि डुमरियाटांड निवासी नेपाली सिंह, जय सिंह, राजू सिंह, प्रभु सिंह और छक्कू सिंह की संलिप्तता सामने आ रही है. इसकी अभी छानबीन की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में एसआई सुनील पासवान, सुमित साव, एएसआई दिनेश मुर्मू एवं पुलिस के जवान शामिल थे.







Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही