Jaynagar(koderma) : जयनगर प्रखंड के दुर्गा मंडप परिसर में विहिप और बजरंगदल और अयोध्या से पूजित अक्षत का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप प्रखंड अध्यक्ष विनोद वर्णवाल ने जबकि संचालन प्रखंड मंत्री सदानंद सिंह ने किया, वहीं इसकी शुरूआत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी ने दीप जलाकर की. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, विशिष्ठ अतिथि विहिप के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी थे़. कार्यक्रम की शुरूआत कलश पूजन के साथ विष्णुकांत पांडेय ने की. मौके पर गिरिडीह से आये विष्णुकांत पांडेय ने कहा कि राम का नाम सदियो से इस देश के उद्वार का मंत्र है. अयोध्या में राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, यह भगवान श्री राम की देन है़. पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदू राष्ट्र व सनातन धर्म के लिए जो कदम उठाया है, यह उसी की देन है़. उन्होंने कहा कि देश में मुगलो ने राज किया था तो सनातन धर्म को नष्ट करने का प्रयास किया था़. मगर सनातनी कल भी भगवान श्री राम के भरोसे थे और आज भी भगवान श्री राम के भरोसे है़. अयोध्या का कार्यक्रम हिंदू हितों की रक्षा के लिए नील का पत्थर साबित होगा़.
इसे भी पढ़ें-साहिबगंज : सदर अस्पताल के ओपीडी से डॉक्टर नदारद, चला रहे क्लिनिक
राम जन्मभूमि का जीर्णोद्धार ऐतिहासिक : पवन सिंह
मौके पर मुख्य अतिथि पवन सिंह ने कहा कि सर्वधर्म के इस देश में रामलला की जन्मभूमि का जीर्णोद्वार ऐतिहासिक है़. कार्यक्रम को सुरेंद्र भाई मोदी, सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद मोदी, जिप सदस्य केदानाथ यादव, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कृति सुमन मोदी, उप प्रमुख राजनारायण सिंह ने भी संबोधित किया़. मौके पर विजय पंडित, कैलाश लाल वर्णवाल, सकलदेव सिंह, राजेंद्र सिंह सुमन, रामचंद्र मोदी, संजय कुमार यादव, राजेंद्र राम, सत्यम पंडित, लक्ष्मण राणा, सतीश पांडेय, अनंत पंडित, मनोज, मनीकांत पांडेय, शिवशंकर राणा, अजय गुप्ता, राजेंद्र, बीरेंद्र कुमार, अजय यादव, निरज कुमार, मधु देवी, रेखा देवी, सरयु शर्मा, विकास, सुरेंद्र चौधरी, रामचंद्र, अमरजीत शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे़.
इसे भी पढ़ें-कोल्हान की खबरें : पीएम मोदी ने आदिवासी समाज का बढ़ाया मान-सम्मान: अर्जुन मुंडा