Chaibasa : कुमारडुंगी के प्रखंड प्रसार पदाधिकारी मसरा मुर्मू का आकस्मिक निधन हो गया है. 56 वर्षीय बीइइओ मसरा मुर्मू की दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ी. उन्हें उनके घर दुमका पहुंचा दिया गया. जहां रविवार को उनका निधन हो गया. बताया जाता है कि मसरा मुर्मू कुछ दिनों से विभागीय कार्यों के बोझ को लेकर काफी परेशानी महसूस कर रहे थे. मिलनसार स्वभाव के बीइइओ मुर्मू के आकस्मिक निधन पर डीएसई अनिल चौधरी, सदर प्रखंड के बीइइओ समेत सभी प्रखंडों के बीइइओ, शिक्षक शिक्षिकाएं आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
Subscribe
Login
0 Comments