Search

 
 
 

लातेहार : महुआडांड़ में ऑटो पलटा, एक की मौत, ड्राइवर समेत नौ घायल

 
Mahuadand (Latehar) : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चंपा घाट में एक अनियंत्रित टेंपो के पलटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ड्राइवर समेत अन्य नौ लोग घायल हो गये. सभी का इलाज महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार टेंपो चालक चंपा-महुआटोली से सवारी बैठाकर महुआडांड़ बाजार आ रहा था. इसी दौरान अत्यधिक ढलान होने के टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में खदीजा बीवी (42) की मौत हो गयी. वह ग्राम गुड़गुटोली की रहने वाली थी. इस दुर्घटना में ड्राइवर मो. हसीद, बराती देवी, ज्योति तिर्की, सुशीला देवी, रेशमा कुमारी, रोमिस लकड़ा, फ्रांसिस्का केरकेट्टा, इग्नेशिया लकड़ा व दो वर्षीय माधुरी कुमारी (सभी ताहिर महुआ टोली) घायल हो गये. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/four-crore-bridge-could-not-be-completed-even-in-four-years-in-chatra/">चतरा

में चार साल में भी नहीं तैयार हो पाया चार करोड़ का पुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही