Latehar : जिले के भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि भाजपा के कार्यकर्ता झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की जन विरोधी कार्यों और भ्रष्टाचार के खिलाफ 12 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे. बाजारटांड़ से प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकाली जायेगी. यह प्रदर्शन गुरुवार को 11 बजे से किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – नौ राज्यों के 31 जिलाधिकारियों को मिली शक्ति, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आये गैर मुसलमानों को दे सकेंगे नागरिकता
अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील
लातेहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बैठक में भाजपाइयों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गयी है. बैठक में पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, अर्पणा सिंह, जिला महामंत्री बंशी यादव,राजीव रंजन पांडेय, पवन गुप्ता,अनिल सिंह, रामदेव सिंह, ध्रुव पांडेय, पिंटू रजक, विष्णुदेव गुप्ता, गणेश प्रसाद, मुकेश पांडेय, परशुराम लोहरा, श्यामकिशोर वैद्य, राजदेव प्रसाद, राजकुमार प्रसाद आदि उपिस्थत रहें.
इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा मानगो से लड़ेंगी मेयर का चुनाव