Latehar: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को युवा आक्रोश रैली निकाली. इस रैली का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सिंह चेरो और जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने किया. आक्रोश रैली कारगिल पार्क से समाहरणालय तक गयी. इस दौरान भाजपाइयों ने काला बिल्ला लगा कर झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. चेरो ने कहा कि हेमंत सरकार प्रदेश के युवाओं को छलने का काम कर रही है. आज तक प्रदेश में नियोजन नीति लागू नहीं हो पायी. इस कारण युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है. यह सरकार लोकलुभावन वायदे कर सत्ता तक पहुंची है. आज पूरे प्रदेश में विकास का कार्य ठप पड़ गया है.
इसे भी पढ़ें– कांग्रेस के आरोप पर CRPF ने गृह मंत्रालय को बताया, राहुल गांधी सुरक्षा नियमों को लगातार दरकिनार करते रहे हैं
जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि अब प्रदेश में परिवर्तन आयेगा. प्रदेश के युवा इस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं. कार्यक्रम को भाजपा नेता नरेश पाठक, रघुपाल सिंह, सूरज साह, अश्विनी सिंह और कुमार सागर ने भी संबोधित किया. सभी ने हेमंत सोरेन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. आक्रोश रैली में जिला मंत्री अजय प्रसाद, सुमंत यादव, मनिका प्रमुख प्रतिमा देवी, अशोक यादव, सोमनाथ भोक्ता, धीरज राणा, संदीप केशरी, कुमार सागर, गंगेश्वर यादव, विकास सिंह, रविंद्र सिंह, दिलीप सिंह और अनूप कश्यप शामिल थे.
इसे भी पढ़ें– रांची: 4000 लोगों ने खरीदी 30 लाख की प्रॉपर्टी, आयकर विभाग को मिली सबकी लिस्ट