Balumath: बारियातू प्रखंड के फुलसु ग्राम निवासी सह यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन रवाना हुए. रवानागी के पूर्व आशीष नाथ शाहदेव बारियातु स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में माथा टेका एवं देश व समाज की सलामती की कामना की. इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राजयसभा सांसद प्रतिनिधि रिगन कुमार व प्रखंड उपाध्यक्ष मो मुमताज ने कांग्रेस पार्टी अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें रवाना किया. उन्होने उनके मंगलमय यात्रा की कामना की. मौके पर अमर साव, संजीत प्रजापति, मंदीप राम व निखिल सिंह समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें–धनबाद डीसी संदीप सिंह की संपत्ति अटैच करने का आदेश
इसे भी पढ़ें–पुलिस के घर में भी चोरी, डीएसपी के फ्लैट से जेवर ले उड़े चोर