Latehar : बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर डीसी भोर सिंह यादव ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ ही पुलिस उपाधीक्षक अंजनी अंजन समेत वरीय पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने भी भगवान बिरसा को नमन किया. शहर के चंदनडीह स्थित चिल्ड्रेन पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया.
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, आइटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, एसडीओ शेखर कुमार, जिप सदस्य विनोद उरांव, बलवंत सिंह, वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव व नगर पंचायत कर्मी राजू प्रसाद उपिस्थत थे.
इसे भी पढ़ें – RSS चीफ ने धर्मांतरण पर कहा, ठगों से सावधान रहें, भूपेश बघेल हुए हमलावर, कहा, भाजपा शासन में सबसे ज्यादा चर्च बने