Search

 
 
 

लातेहार: खेलकूद में हिस्सा नहीं लेने पर वार्डन ने छात्राओं को दी थी सजा, शिकायत मिलने पर पहुंची जांच टीम

 
Latehar: लातेहार जिला के हेरहंज प्रखंड के कस्तूबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से एक मामला सामने आया है. जहां वार्डन एलिजाबेथ कुमुद टोप्पो ने गुरूवार की शाम खेल कूद कार्यक्रम में भाग नहीं लेने पर छात्राओं को शारीरिक सजा दी थी. दरअसल 11 मई को स्कूल की असेंबली के बाद खेलकूद का आयोजन किया गया था. जिसमे 176 छात्राओं में मात्र 6 छात्राओं ने भाग लिया था. जिससे नाराज होकर वार्डन ने छात्राओं से 200 बार उठक- बैठक कराया था. इस दौरान कई छात्राएं बेहोश हो गयी थी. जिन्हें आनन-फानन में हेरहंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. साथ ही कई छात्राएं दर्द से रातभर परेशान रही.

जांच करने पहुंची शिक्षा विभाग की टीम

वहीं मामले की शिकायत मिलने पर शुक्रवार (12 मई) को शिक्षा विभाग की एक जांच टीम विद्यालय पहुंची. टीम में एडीपीओ अनूप एम केरकेट्टा व एपीओ रोज मिंज शामिल थे. देर शाम तक उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से घटना को लेकर जानकारी ली और उनका हाल चाल जाना. इस दौरान छात्राओं ने अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया. उन्होंने वार्डन से भी पूछताछ की. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद डीसी के निर्देश पर बीडीओ व सीओ, हेरहंज विद्यालय पहुंच और घटना की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/zita-delegation-met-dc-on-the-issue-of-airport-and-displacement-in-dhanbad/">धनबाद

में एयरपोर्ट व विस्थापन के मुद्दे पर जिटा प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही