Ranchi: पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी मानसून कमजोर रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कही-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. तापमान में भी ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. धनबाद में सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री हो सकती है. राज्य में कही-कहीं तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है. इसलिए मौसम देखते हुए घर से निकलें.
इसे भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा फिर सुर्खियों में, ट्वीट कर बताया दुखी लोगों का नया वैरिएंट, बिना बात खामखां मोदी से दुखी!
विभिन्न शहरों में सोमवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 32.0 24.0
बोकारो 33.0 25.0
पलामू 35.0 26.0
दुमका 33.0 25.0
जमशेदपुर 35.0 25.0
देवघर 35.0 26.0
गिरिडीह 33.0 24.0
धनबाद 36.0 26.0
हजारीबाग 33.0 23.0
रामगढ़ 33.0 24.0
कोडरमा 34.0 26.0
इसे भी पढ़ें- रांची की तर्ज पर हर जिले में बने शुल्क निर्धारण कमिटी- अभिभावक संघ