Search

 
 
 

रांची : 3 महीना में 153 अभियुक्त गिरफ्तार,भारी मात्रा अफीम, ब्रॉउन शुगर, गांजा व डोडा बरामद

 
Ranchi: नशे की रोकथाम के लिए एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जिसका नतीजा यह है कि पिछले तीन महीने के दौरान रांची जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र से नशा कारोबार से जुड़े कल 153 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें ड्रग पेडलर के अलावा कई माफिया भी शामिल हैं. इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गिरोह का भी पर्दाफ़ाश किया गया है और सप्लाई चेन को चिन्हित कर कारवाई की जा रही है. साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के 53 स्थानों में अवैध रूप से की जा रही सैकड़ों एकड़ अफ़ीम की खेती को रांची पुलिस ने नष्ट किया है. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/speaker-of-lok-sabha-surrounded-congress-by-mentioning-emergency-in-his-very-first-speech-and-observed-two-minutes-silence-in-the-house/">लोकसभा

अध्यक्ष ने अपने पहले ही भाषण में आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा, सदन में दो मिनट का मौन रखवाया

हेल्पलाइन नंबर किया गया है जारी

एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची में नशे के जाल से नई पीढ़ी को बचाने के लिए रांची पुलिस ने ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ महाअभियान शुरू किया गया है. रांची एसएसपी ने इस अभियान में आम लोगों को भी शामिल करने के लिए बाकायदा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9153886238 जारी किया है. व्हाट्सएप नंबर पर कोई भी आम आदमी नशे के तस्करों का ऑनलाइन लोकेशन भेज कर उन्हें गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद कर सकते हैं.

भारी मात्रा में नशीला पदार्थों को किया बरामद

अफीम: 13.57 किलोग्राम ब्रॉउन शुगर: 550 ग्राम गांजा: 571.121 किलोग्राम डोडा: 13631 किलोग्राम इसे भी पढ़ें -Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-train-in-jugsalai/">Jamshedpur

: जुगसलाई में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही